छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सली हमले में 22 जवान शहीद, कई जवान अभी लापता
गाँव कनेक्शन 4 April 2021 7:50 AM GMT

नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर शनिवार को हमला किया, जिसमें अब तक 22 जवान शहीद हुए है। फोटो- वीडियो का स्क्रीन शॉट
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों की टुकड़ी पर हमला किया, जिसमें 22 जवान शहीद हो गए। हमला सुकमा-बीजापुर के बॉर्डर पर हुआ है। जानकारी के मुताबिक ये हमला नक्सली लीडर हिडमा के गांव टुकलागुड़ा बस्ती के पास शनिवार की दोपहर हुआ था।
छत्तीसगढ़ में 10 दिन के अंदर दूसरा बड़ा नक्सली हमला हुआ है। शनिवार को हुई मुठभेड़ में अबतक 22 जवान शहीद हुए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुताबिक सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच करीब 4 घंटे मुठभेड़ चली है। मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा, "करीब चार घंटे मुठभेड चली है,नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है, हमारे भी जवान शहीद हुए हैं। कुछ जवान अभी लापता है। 7 घायल जवानों का रायपुर में इलाज चल रहा है वो खतरें से बाहर हैं। जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।'
On ground visuals from the site of Naxal attack at Sukma-Bijapur border in Chhattisgarh; 22 security personnel have lost their lives in the attack pic.twitter.com/sVCoyXIRwN
— ANI (@ANI) April 4, 2021
बीजापुर जिले के जोनागुड़ा में शनिवार (3 अप्रैल) को सुरक्षा बलों और नक्सलियो के बीज मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है। घटना स्थल से एक महिला नक्सली का शव भी मिला है। रविवार सुबह पुलिस की टीम घटनास्थल पर सर्चिंग के लिए निकली। एक बार फिर नक्सलियों से जवानों का आमना-सामना हुआ। रविवार सुबह हुई मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है।
सुकमा जिले के मीनपा में हुई पुलिस-सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच हुई ये मुठभेड़ इस साल की यह सबसे बड़ी नक्सली घटना है। मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को पीएलजीएफ प्लाटून नंबर एक के नक्सली और नक्सली कमांडर हिड़मा के मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिली थी। जिसे देखते हुए ऑपरेशन लांच किया गया था। नक्सली जवानों से हथियार लूटने में कामयाब नहीं हो पाए। जवानों की एक टुकड़ी लगातार इलाके में सर्चिंग कर रही है।
More Stories